Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यातायात के साधनों में नयी तकनीकि के प्रयोग से सवारी चालकों को सहूलियत

 
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, १० अगस्त ।।
नेपाल सरकार व यातायात व्यवस्था विभाग नें सवारी साधनों में प्रयोग होने वाले साधारण नंबर प्लेटों में परिवर्तन करके इंबोस्ड नंबर प्लेट के प्रयोग का निर्णय लिया है ।
ba
इस कार्य की जिम्मेदारी, संयुक्त रुप से बंगाल देश व अमेरिकन कम्पनी  डेकाटूर टाइगर कम्पनी को मिली है । इसके लिए यातायात विभाग को काठमाण्डू के मीनभवन को प्रयोग में लाने का भी फैसला किया गया है ।
काम लगभग प्रारम्भ हो चुका है व ३ से ४ महीनों में इन नंबर प्लेटों को कर्य रुप में लाया जा सकेगा । इस काम के लिए कंपनी को भ्याट बिल के अलावा ४ अर्ब ५ करोड़ रु. का ठेका मिला है ।
 यह नंबर प्लेट १० वर्षेा के लिए  प्रयोग में रहेगा व चालकों व उपभोक्ताओं पर इसका राजस्व कर भार लगभग ३ हजार तक पड़ सकता है ।
वह वाहन जो इस कर भार के दायरे में नही आते वह प्रत्यक्ष रुप से विभाग में जाकर ही राजस्व चुक्ता करेंगे । इस तरह के नियम से करों में चोरी से मुक्ति मिल जाएगी ।
 वर्तमान में प्रयोग किये जाने वाले १४ प्रकार के नंबर प्लेटों के स्थान पर अब इस व्यवस्था के बाद, मात्र ५ प्रकार के ही प्लेटो का प्रयोग किया जाएगा । यह नंबर एक बार लगा देने के बाद हटाना संभव नहीं है  ।
चिप्स प्रविधी का प्रयोग व साथ ही स्मार्ट ब्लू बुक के प्रयोग  होने से अपराध को नियंत्रण मे किया जा सकता है । काठमाण्डू में सवारी साधनों पर निगरानी के लिए सिर्फ ५ स्थानों में प्लेट रीडिंग की मशीनों की व्यवस्था की जाएगी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com