महन्थजी का अभियान है कि सम्पूर्ण मधेस एक बैनर तले आएँ: नवनियुक्त सह महामन्त्री राकेश मिश्र
विजेता चौधरी, काठमाण्डू, साउन २८ | तमलोपा के नवनियुक्त सह महामन्त्री राकेशकुमार मिश्र ने कहा – मधेस में संगठित स्वरुप दिखाई देना आवश्यक
उगता सूरज हमेशा नये सवेरे का प्रतिक रहा है । तराई–मधेस लोकतान्त्रीक पार्टी के सह महामन्त्री के लिए युवा राकेश कुमार मिश्र चयनित हुएँ हैं । इसी के साथ तमलोपा में यूवाओं की सक्रियता बढती नजर आ रही है ।
तराई–मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के नव नियुक्त सह महामन्त्री राकेश कुमार मिश्र के युवा जोश मधेस व पार्टी के लिए क्या नई सोंच लेकर आगे बढने वाली है ? एक सवाल के जवाव में मिश्र ने कहा कि हम लोगों की पहली प्राथमिकता में सरकार जल्द से जल्द मधेस की मांग को संबोधन करें, यही रहा है । क्याकिें पिछले समय भी किया गया समझौतै कभी पूरे नहीं हुए हंै । इस बार का समझौता लागू होगा इस में अभी भी लोग सशंकित हैं । इसीलिए हमारा अभी का कार्य खबरदार व सचेत करने का है । उसके बाद हमारी महत्पवपूर्ण कोशिश संविधान कार्यान्वयन के काम को पूरा करबाने की होगी ।
मधेसी मांग के सन्दर्भ में मिश्र बताते हैं – सरकार ने अभी एक समय सीमा दिया है । समय सीमा तक हम लोग प्रतिक्षा करेगें और उस क्रम में सरकार के कार्य का समीक्षा भी करेगें ।
माग संवोधन नहीं हुआ तो आन्दोलन को मात्र आह्वाहन करने की देरी है, मिश्र बताते हैं । यद्यपि इस विषय में अभी न सोंचे कहते हुए मिश्र ने कहा कि ये समाप्त होते ही हम लोग मधेस जाएगें, सम्पूर्ण दल के तथा आम युवाओं को एकत्रित कर के सम्मेलन करेगें और गाउ से शहर तक घर घर पहुँचकर विचार संकलन कर हम अपने कमजोरियों के विषय में समीक्षा कर, विगत के नेताओं ने कहाँ व किस जगह चूक की है? इन सारी बातों को पता लगाकर उस पर कार्य करके तब संगठित स्वरुप दिया जाएगा ।
मिश्र ने कहा निर्वाचित प्रधानमन्त्री मधेस के लोग हों इस के लिए संगठित स्वरुप दिखाइ देना आवश्यक है ।
नव नियुक्त सह महामन्त्री मिश्र ने तमलोपा को मधेश का एक नंबर तथा अब्बल दर्जे की पार्टी बनाने के लिए खुद के तन–मन–धन से लगने की बात बताते हुए सक्रियता के साथ कार्य करने की बात भी बताइ । हम लोग तराई को सम्पन्न मधेस, समृद्ध मधेस, सशत्त, मधेस बनाने के लिए कार्य करेगें जिस के लिए पार्टी संगठन मजबूत होनी चाहिए ।
पार्टी संगठन मजबूत बनाने के लिए क्या योजनाएँ हैं ? एक सवाल पर मिश्र ने बताया वार्ड से केन्द्र तक एक लच्छाधारी कार्यकर्ता का निर्माण करने के साथ उस कार्यकर्ताओं के बलबूते पर मधेस की विकृति हटाने, स्थानीय लेबल पर जनजागरण, आध्यात्मिक, सामाजिक जागरण पैदा हो ऐसा कार्य करने का हमारा ध्यय है । आगामी दिन में बहुत जल्द पार्टी के तरफ से संगठन विस्तार किया जाएगा । ये हम लोगों का प्रमुख एजेण्डा भी है । इसी के साथ वृहत अभियान के तहत सम्पूर्ण मधेस के लोग एक बैनर तले आएँ । ये हमारे अध्यक्ष महन्थ ठाकुर जी का अभियान है । अब हम यूवाओं को अवसर मिला है, इस अभियान को मिशन बनाकर हम सशक्त रुप में लगे हैं बताया ।
मधेसी जनता के विषय में मिश्र बताते है, मधेसी जनता आज की स्थिति में बहुत सशक्त है । मधेसी जनता आज के डेट में प्रत्येक राजनीतिक पार्टी व व्यक्ति को माइनुटली अध्ययन कर रहीं हैं । अब मधेस के लोग संगठित एवम् सशक्त रुप से अपना भूमिका तथा मत जाहिर करना चाहति है बताया ।
आपलोगों पर भूकम्प रातह घोटाले का आरोप भी है, इस सवाल पर मिश्र ने कहा तमलोपा ने भूकम्प के समय में पहाडी समुदाय को हरसंभव राहत पुहँचाने का कार्य किया , ये सहयोगी भावना के तहत किया गया था । मधेस का माग राज्य से है पहाडी जनता व समुदाय से नहीं इस बात को सभी को समझनाहोगा । बरहाल हम लोगों ने मदत के लिए आह्वाहन किए थें । अपने मित्र व जानने वाले सम्पन्न व समाजीक संस्थानों से जुडे लोगों से राहत सामाग्री की माग की और हमने समान मात्र लिया कैश एक रुपया भी नहीं लिया था । दूसरी बात हमारे पास भन्सार रसिद, गाडी नंबर के साथ आए सामान पर दाता का नाम अंकित था । यद्यपि जो हल्ला मचा रहें है वे पित पत्रकारिता कर रहें है आरोप लगाते हुए मिश्र ने इसे कुण्ठा का अभिव्क्ति कहा ।


