Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सीडीओ समक्ष पिडित भाई ने प्रार्थना की

papu

धनजीव मिश्रा, बीरगंज,श्रावण २७ | न्यायिक छानबिनके लिए सीडीओ समक्ष पिडित भाई ने किया गुहार……..मधेश आन्दोलन के क्रम मे कार्तिक १० गते सुबह ३ बजे रामबिनेश प्रशाद कुशवाहा नाम के एक शख्स के हत्या कर दी गई थी, काफी लम्बे समय तक अपराधियो को सजा न मिलने के कारण आज कुशवाह के परिजनो ने जिल्ला प्रशासन कार्यालय पर्सा के सहायक प्रमूख डा.डिजन भटराई को एक ज्ञापनपत्र बुझाया है ।

सहायक प्रमूख भटराई को ज्ञापनपत्र हस्तांतरण करते हुए मृतक के भाई दिनेश प्रशाद कुशवाहा ने कहा “हत्या जैसे संगिन अपराध को मधेश आन्दोलन के नाम से जोडकर कुछ पहुचवाले ब्यत्तियो के द्घारा अपराधियो को बचाने की साज़िश कि जा रही है, ईसलिए अपराधियो को जल्द और कडी सजा दिलाने के लिए जिल्ला प्रशासन कार्यालय पर्सा के मार्फत गृहमन्त्रालय, कानुन तथा न्यायमन्त्रालय, अधिकारकर्मी, सँचारकर्मी, नागरीक समाज व राजनितिक कर्मीयो से अपिल की है”।

मृतक कुशवाहा कार्तिक १० गते सुबह ३ बजे के अँधेरे मे अपने भाई के ससुराल के लिए निकले थे, पर ड्राईपार्ट सडक खण्ड अन्तर्गत वीरगंज उपमाहानगरपालि के वाड नं.२५ जगरनाथपुर टोल के पास गण्डक नहर से १०० मि. उतर सडक से पश्चिम खेत मे मोटरसाईकल से तेल निकालकर मोटरसाईकल सवार कुशवाहा को पिटपिटकर हत्या कर दी गई थी ।

p

हाला कि इस मुद्घे पर जिल्ला प्रशासन कार्यालय पर्सा के सहायक प्रमूख डा.डिजन भटराई से बात करने पर उन्होने बाताया कि “पुलिस इसका न्यायिक छानबिन कर रही है और अमर यादव नाम के एक ब्यत्ति को कारागार चालान भी कर दिया गया है। पुलिस और जड़ तक पहुचने के लिए छानबिन कर रही है, और जल्द ही सारे अपराधी पुलिस के हिरासत मे होँगे”।

यह भी पढें   अगर बालेन प्रधानमंत्री नहीं बने तो जनकपुर आकर आत्मदाह करूंगा : अमरेश सिंह

ज्ञापनपत्र देते समय पिडित के पिता देवनारायण कुशवाहा, माँ सरस्वति देवी, भाई दिनेश कुशवाहा, स्थानिय बृजलाल यादव, रामनारायण महतो, लालबाबु यादव सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.