Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रुप में विमलेन्द्र निधी भारत प्रस्थान की तैयारी में

 
 bimlendra nidhi
काठमाण्डू, १४ अगस्त ।।
उपप्रधान मंत्री व गृहमंत्री विमलेन्द्र निधी जल्द ही भारत जाने की तैयारी में हैं । इनके अनुसार भारत पड़ोसी देश के साथ संबंध और सुमधुर होने की संभावना है । जैसा कि नेपाल के राष्ट्रपति के भी जाने की बात थी और हो सकता है कि उनकी यात्रा भी संभव हो ,फिलहाल सरकार अभी निधी को प्रधानमंत्री का विशेष दूत बनाकर भेज रही है ।
शनिवार को आयोजित प्रेस यूनियन के बधाई व शुभकामना आदान प्रदान के कार्यक्रम में निधी ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को नेपाल आगमन का निमंत्रण भी दिया गया है । सरकार द्वारा विगत में हुए संविधान के कार्यांवयन व मधेस के समस्याओं के संदर्भ में किये गये समझौतों पर भी काम करने की तैयारियों पर भी चर्चा की है ।उन्होंने कहा कि भारतीय राजदूत से बात होने के बाद ही भारत जाने का डेट निर्धारित किया जायेगा |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.