Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरोपित , निलम्बित डाक्टरों को रोगियों की जांच न करने का निर्देशन

 
 काठमाण्डू, १४ अगस्त ।।
प्रधानमंत्री प्रचण्ड नें आज ही स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव डा. सेनेन्द्र उप्रेती को फोन कर निर्देशन दिया है कि उन सभी चिकित्सकों को जिन पर नकली डाक्टर होने का आरोप लगाया गया है, उन्हें मेडिकल काउन्सिल ने निलम्बित किया है, उनके रोगियों को जांच परीक्षण करने के काम पर रोक लगा दी जाए ।
prachand path
सूत्रों के अनुसार, आरोपित डाक्टर फिर से जांच के काम में आ गये हैं ये जानकारी मिलने के साथ ही प्रचण्ड नें कहा है कि नकली प्रमाण पत्र के आधार पर डाक्टरों को रोगी के जांच करने का कोई अधिकार नही है ।
प्रहरी केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो के आपरेशन क्वाक अन्तर्गत १ माह पहले ३७ चिकित्सकों को पकडा था अब उनके मध्य ही कुछ डाक्टर फिर से अपने काम को शुरु कर चुके हैं ऐसी जानकारी मिली है । कार्यवाही बन्द न होने के बाद भी वह रोगियों को जांचने का काम कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.