अगले ओलंपिक का आगाज 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो शहर में होगा
काठमाण्डू, २२ अगस्त ।।
रियो ओलंपिक खेलों का समापन समारोह शुरू हो गया है। 16 दिन तक चले खेलों के सबसे बड़े मुक़ाबले में अमरीका ने 46 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 121 पदक जीत कर अपना दबदबा कायम रखा।
ग्रेट ब्रिटेन दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा।
। अगला ओलंपिक 2020, जापान की राजधानी टोक्यो शहर में होगा ।पारंपरिक रूप से इस समारोह का समापन ओलंपिक ध्वज को अगले मेजबान शहर को सौंपने के साथ होगा। रियो में ओलंपिक की तैयारियों के दौरान कई विवाद हुए, सरकार पर भ्रष्टाचार से लेकर तमाम दूसरे तरह के आरोप भी लगे लेकिन खेलों का आयोजन शांतिपूर्ण रहा।



