मोओवादी को सार्वजनिक सम्पति हड्पने की पुराणी आदत है: तमयु आभियान
वीरगँज ९ भाद्र | पर्सा जिल्ला अन्तर्गत वीरगंज उप—माहनगरपालिका वाडा नं. १७ पिपरा मे वीरगंज चीनी कारखाना लिमिटेड अन्तर्गत कित्ता नं. ७५ का क्षेत्रफल ०१—००—११ में से दक्षिण और पश्चिम की ओर से ००—०५—०० (पाँच कट्टा) ऐलानी जमीन भोग अधिकार के लिए सत्तारुढ़ दल नेकपा माओबादी केंद्र को देने का निर्णय प्रति तराई मधेश युवा आभियान ने आपत्ति जताई है।
तराई मधेश युवा आभियान पर्सा के अध्यक्ष ने एक प्रेश बिज्ञप्ति मार्फत यह मांग किया है । भाद्र ५ गते पर्सा जिल्ला का प्रमुख जिल्ला अधिकारी केसवराज घिमिरे, स्थानिय बिकाश अधिकारीे विश्व प्रकाश अर्याल, वीरगंज उप—माहानगरपालिकाके कार्यकारी अधिकृत बिष्णु कोईराला, नापि कार्यालय पर्सा के अधिकृत नागेन्द्र महतो और मालपोत कार्यालय पर्सा के प्रमुख गम बहादुर विके का संयुक्त बैठक से वह जमीन मोओवादी केन्द्र को देने के लिए मंत्रीपरिषद को सिफारिस किया गया है | इस निर्णय को अबिलम्ब खारेज करते हुए उसमे सहभागी सभी कर्मचारीयो को कार्यवाही करने की तराई मधेश युवा आभियान पर्सा ने जोडदार माँग की है ।


