वीरगन्ज,पर्सा के सीमावर्ती क्षेत्र मे भारतीय शराबीयों का जमघट
धनजिव मिश्रा, वीरगन्ज १३ भदौ | भारतके बिहार मे मदिरापान, बिक्री वितरण मे प्रतिबन्ध लगने के बाद, बिहार के सीमा से जुडे हुए रौटहट, बारा, पर्सा के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब पीने के लिए आने वाले शराबीयो के कारण सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल मे असुरक्षा बढ रही है।
नेपाल के सीमा क्षेत्र मे शराब के दुकान मे शराब पीने के लिए आने वाले भारतीय शराबी, शराब पीकर होहल्ला और झगडा करते है, सडक मे चलने वाली युवतियों और महिलाओ को बुरे नजरो से देखते है ।
बिहार से सीमा जुड़े हुए पर्सा के गाँव और बजार में दर्जनों के संख्या मे अवैध रूप में शराब की भट्टी सञ्चालन हो रहा है जिसके कारण औरतों को रास्ते चलना और साम होने के बाद घर से बाहर निकलना बन्द हो गया है।
पर्सा सिमावर्ती क्षेत्रके स्थानिय बताते है ‘बोर्डर पार करके बिहार के लोग शराब पीने हमारे गाँव मे आते है । शराब पीने के बाद देर रात तक होहल्ला करतेहैं। भिस्वा गाविस के निलम देवी ने बताया ‘आजकल साँम परने के बाद सडक मे चलना तो क्या घरसे बाहर निकलने मे भी रुह काँपती है ।’
बिहार सरकार द्धारा शराब पिना और बिक्री वितरण मे प्रतिबन्ध लगाने के बाद सीमावर्ती नेपाल के गाँव और बजार मे शराब के दुकान, शराब भट्टी और सडक छाप होटलों के संख्या मे भी बृद्धी हो चुकी है । यह सारे होटल अबैध रुप से सँचालन होने के कारण, मानव स्वास्थ्य पर भी खतरा की घण्टी बजा रही है ।
लंगडी निवासी चिन्जीवी यादव बतातें है कि सीमावर्ती क्षेत्र भारत के ओर घरेलु और सिलबन्दी दोनो किस्मों के शराब तस्करी बढ चुकी है। बिहार से जुड़े हुए पर्सा के भिस्वा, लहावरथकरी, जानीकीटोला, महादेवपट्टी, सुवर्णपुर, शंकरसरैया लगायत दर्जनो गाविस मे घरेलु शराब की भट्टी अवैध रुप से सञ्चालन हो रही है और वहाँ के उत्पादित घरेलु मदिरा भारत के विभिन्न स्थान मे तस्करी हो रही।


