Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान का प्लेन घुसा भारत की सीमा में

 
जम्मू.
pak-1_1472488062पाकिस्तान की तरफ से भारतीय हवाई सीमा के वॉयलेशन का मामला सामने आया है। बीएसएफ के मुताबिक पाकिस्तान का एक प्लेन सोमवार को जम्मू के आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर में नजर गया। हालांकि चार मिनट में ही यह प्लेन अपनी सीमा में लौट गया।
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान का प्लेन काफी नीचे उड़ रहा था। यह भारतीय हवाई सीमा में दोपहर करीब 1:10 बजे घुसा।
इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) के जवान इसे देखते ही हरकत में आ गए।
बीएसएफ के ऑफिशियल सोर्सेज ने बताया कि छह विंग्स और सिल्वर कलर वाला पाकिस्तान का प्लेन चार मिनट में लौट गया।
“इस घटना की रिपोर्ट दिल्ली में बीएसएफ हेडक्वार्टर्स को भेजी गई है।”
बता दें कि यह घटना तब हुई है, जब भारत पीओके में रहने वालों पर पाकिस्तान के अत्याचार को लेकर उसकी घेराबंदी में जुटा है।
IAF ने बीएसफ से मांगी जानकारी
– इंडियन एयरफाॅर्स ने इस घटना के बारे में बीएसएफ से डिटेल में जानकारी मांगी है।
– क्योंकि बीएसएफ के जवान और इलाके में उस वक्त मौजूद लोगों ने ही पाकिस्तानी प्लेन को देखा।
– आईएएफ ने डिफेंस मिनिस्ट्री के सीनियर ऑफिशियल्स के साथ पाकिस्तानी प्लेन की लोकेशन और उसके रूट की इन्फॉर्मेशन शेयर की है।
– बीएसएफ इस बारे में एक रिपोर्ट होम मिनिस्ट्री को सौंपेगा।
इंटरनेशनल बॉर्डर से 4 से 5 किमी दूर रखते हैं प्लेन
– वैसे भारत और पाक की ओर से इंटरनेशनल बॉर्डर के पास उड़ानों में 4 से 5 किलोमीटर की दूरी बरती जाती है।
– हालांकि, रडार रिपोर्ट आने पर ही प्लेन के सीमा में घुसने की पुष्टि हो सकेगी।
साभार, दैनिक भास्कर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *