एम. पी. एल. के दूसरे संस्करण की शुरुआत जनकपुर में होना तय
काठमांडू, ३० अगस्त ।
तराई मधेस से क्रिकेट खिलाडियों को चयनित करने के लक्ष्य से मधेस प्रीमियर लीग टी ट्वान्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण का आयोजन आगामी कार्तिक माह में होगा । मधेस स्टुडेन्ट यूनियन के अनुसार इससे पहले प्रथम संस्करण का आयोजन राजविराज में हुआ था और अब इसका आयोजन राजबिराज के साथ जनकपुर में होगा ।
कहा जा रहा है कि प्रतियोगिता भलेही मधेस में हो पर यहां देश के सभी खिलाडियों का स्वागत है । आयोजन के अध्यक्ष, संजीव नारायण्न यादव का कहना है कि, इस खेल की प्रतियोगिता में तराई मधेस जिलों के खिलाडियों की सहभागिता होने के साथ ही स्वागत तो अन्य खिलाडियों का भी है । कार्तिक २ गते से होने वाले इस खेल की शुरुवात जनकपुर से व समापन राजविराज में होगा ।
इस प्रतियोगिता में विजय प्राप्त टीम को एक लाख व उप विजेता टीम को ५१, ००० रु. देने का निर्णय किया गया है । इसके साथ ही, मैन आफ दी सिरीज होने वाले खिलाडी को एल इडी टेलीभिजन व बेस्ट बलर व बैट्स मैन को साईकल प्रदान करने की भी व्यवस्था है । प्रतियोगिता में सप्तरी, सिरहा, मोरंग, धनुषf, महोत्तरी, सर्लाही नवलपरासी व सुनसरी आदि जिलाओं की टीम भी शामिल होंगी ।


