नेपाली सेना की पुनःसंरचना : रक्षामन्त्री खाँड
काठमाण्डू, भाद्र १५ | रक्षामन्त्री बालकृष्ण खाँड ने आवश्यकता अनुरुप नेपाली सेना की पुनःसंरचना होने की बात बतायी है । बुधबार पत्रकारों के साथ बातचित करते हुए मन्त्री खाँड ने नेपाली सेना ने नेपाल एकीकरण के समय से ही राष्ट्रीय अखण्डता, स्वतन्त्रता एवम् एकता के लिए जो भूमिका निभाती आ रही हैं वो महत्वपूर्ण है बताया ।
एक सवाल पर मन्त्री खाँड ने संविधान संशोधन कर मधेसवादी दल की माग को संबोधन किया जाएगा बताया । उन्होंने जानकारी देते हुए कहा संविधान संशोधन के लिए सरकार ने गृहकार्य शुरु कर दिया है । साझा धारणा बनाने का काम भी शुरु कर दिया है बताते हुए उन्होंने मधेसवादी दल कें मागों को संबोधन करने के पश्चात ही वें लोग सरकार में आने या नहीं आने के विषय में निश्चित हो पाएगा बताया ।
मन्त्री खाँड ने संविधान कार्यान्वयन के लिए सरकार प्रतिवद्ध हैं कहते हुए स्थानीय निकाय का निर्वाचन समय में ही होगा बताया ।


