Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने रद्द किया भारतीय उच्चायुक्त का कार्यक्रम

 

काठमांडू,६ सेप्टेम्बर | पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में तैनात भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले के कार्यक्रम को बिना कारण रद्द कर दिया है।

gautam-bambawale_1473173379

बंबावले ने सोमवार को कराची चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को कश्मीर मामले हस्ताक्षेप न करने की नसीहत दी थी। उनके इस बयान के बाद इस आयोजन के दूसरे दिन के कार्यक्रम को अंतिम समय पर बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा सोमवार को बंबावले के दिए गए बयान की वजह से हुआ है, सरकार सहित अन्य लोगों को आशंका थी कि भारतीय उच्चायुक्त कार्यक्रम के दूसरे सेशन में पाकिस्तान को एक बार फिर घेर सकते थे, इसलिए इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। फिलहाल कश्मीर हिंसा की वजह से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *