Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निजामती सेवा सही में इतिहास के संगीन मोड पर खडी है : प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, भाद्र २२ | अर्थ मन्त्रालय के सचिव सुवेदी को सर्वोत्कृष्ट निजामती सेवा पुरस्कार, प्रधानमन्त्री ने कहा सेवा इतिहास के संगीन मोड पर खडी है

आज निजामती दिवस के अवसर पर सरकार ने अर्थ मन्त्रालय के सचिव शान्तराज सुवेदी को सर्वोत्कृष्ट निजामती सेवा पुरस्कार प्रदान किया है ।

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने निजामती सेवा दिवस कार्यक्रम का संबोधन करते हुए कहा नेपाल की निजामती सेवा सही में इतिहास के संगीन मोड पर खडी है । निजामती सेवा के कंधें पर संविधान कार्यान्वयन का महत्वपूर्ण जिम्मेवारी आ पडी है बताया ।

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

nijamati pusrakar

सामान्य प्रशासन मन्त्रालय ने आज एक समारोह का आयोजन कर उक्त पुरस्कार सुवेदी को अर्पण किया है । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दालहाल ने सचिव सुवेदी को २ लाख रुपया तथा सम्मानपत्र सहित सर्वोत्कृष्ट निजामती सेवा पुरस्कार प्रदान किया । २०६८ साल से प्रदान किया जाने वला उक्त पुरुकार विगत दो वर्षो से किसी को भी नहीं दिया गया है ।

कार्यक्रम में सरकार ने तीन सहसचिव, पाँच उपसचिव तथा दो अधिकृत को १ लाख रुपया राशी सहित का उत्कृष्ट निजमती पुरस्कार प्रदान किया । पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में ९ लोग राजधानी के ही हैं । वही एक बझागं में कार्यरत हैं ।

यह भी पढें   डा. विजय दत्त की कृति ‘शनिश्रचरा से प्रथम शीर्ष तक’ का लोकार्पण

यद्यपि पुरस्कार प्राप्त करनेवाले १० व्यक्ति में एक भी महिला नहीं हैं । वहीं ५० हजार रुपया राशी का निजामती पुरस्कार ११ उपसचिव, ९ अधिकृत, २ नायव सुब्बा, ४ खरदार तथा चार श्रेणीविहिन कर्मचारी सहित ३० लोगों कों निजामती दिस के अवसर पर सम्मानीत किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com