Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय गौरब की आयोजना को स्वयम अनुगमन करेगें प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, भाद्र २७

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने राष्ट्रीय गौरब की आयोजनाओं को स्वयम अनुगमन करेंगे बताया है ।

सोमबार को राष्ट्रीय विकास समस्या सामाधान समिति की बैठक में बोलते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने उक्त बात बताई । उन्होंने कहा राष्ट्रीय गौरब सम्बन्धि आयोजनाओं को तालिका बनाकर मैं स्वयम अनुगमन करुगां । साथ ही उन्होंने सभी मन्त्री अपने अपने मातहत के आयोजनाओं को अनुगमन एवम् निरिक्षण कर विकास आयोजना समय में ही सम्पन्न करने की बातावरण बनाने को मन्त्रियों को कहा ।

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

pm-baithak

बैठक में बोलते हुए प्रधानमन्त्री ने कहा इस वर्ष पुँजीगत खर्च की सामर्थ्य कमती में में ८० प्रतिशत पहुँचाना होगा । जिस के लिए अच्छे काम करनेवाले कर्मचारी को प्रोत्साहन तथा लापरवाही व आलटाल करनेवाले कर्मचारी को दण्डित करने का प्रावधान आवश्यक है बताया ।

उन्होंने विकास के काम में संवेदशील होना जरुरी है कहते  हुए  जनता को नयापन की अनुभूति हों इसके लिए माननीय मन्त्री एवम् सचिव को आवश्यक गृहकार्य कर आगे की बैठक में उपस्थित होने का निर्देशन दिया । प्रधानमन्त्री ने संघीय संरचना अनुरुप विकास के कार्ययोजनाओं का चुनाव एवम् कार्यान्वयन करने के लिए आवश्यक है बताते हुए इस के तैयारिंया में लगजाने की भी निर्देशन दी ।

यह भी पढें   सार्वजनिक पद पर रहे प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों की संपत्ति विवरण जांच के लिए आयोग गठन

बैठक में उपप्रधानमन्त्री, मन्त्री, राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष्ँ, नेपाल सरकार के मूख्य सचिव तथा सचिवों ने विकास आयोजनाओं की स्थिति, समीक्षा, प्रगति विवरण तथा आगे की योजनाओं के विषय में अपने अपने प्रगति विवरण तथा सुझाव पेश किए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed