Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बकरीद (ईद अल आधा ) पर गैर आवासीय मधेशी संघ द्वारा मधेशी मिलन समारोह

 

रबिन्द्र कुमार यादव, दुबई, १३ सेप्टेम्बर |

सितम्बर १२, २०१६ को बकरीद (ईद अल आधा ) के अवसर पर गैर आवासीय मधेशी संघ (Non – Resident Madheshis Association ) #NRMA के UAE चैप्टर द्वारा आयोजित मधेशी मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम दुबई के अल नाहदा में सफलतापूर्वक २५०  मधेशियों के संलग्नता में संपन्न हुवा.

received_925698044223791

कार्यक्रम के शुरुवात में NRMA UAE के संयोजक डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव ने मधेशी संस्कृति, NRMA के औचित्य, गतिबिधि के बारेमे प्रकाश डाला व बकरीद के अवसर पर सारे मधेशियों को शुभकामना प्रदान किया. NRMA के अंतराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, बसंत कुशवाहा ने बकरीद का शुभकामना व्यक्त की. नेपालीज मुस्लिम सोसाइटी यूएई के संयोजक फैसल हुसैन , प्रबक्ता नुमान सिद्दीकी , शाहनवाज़ अख्तर ने भी बकरीद की शुभकामना व्यक्त की.

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

received_925698047557124

शुभकामना कार्यक्रम के बाद हुवे सांस्कृतिक कार्यक्रम में पप्पू मारिक, ब्रजेश शर्मा सिंह , भोगेन्द्र साह, जगत नारायण मुखिया जुगाड़ू, ने गायन नृत्य का कार्यक्रम पेश किया . उसी तरह से DIC क्षेत्र के मधेशी टीम ने “हेपायल मधेशी ” नामक  नाटक मंचन किया .

received_925698054223790

कार्यक्रम में एक मिश्री अधिकारी से हुवा हाथापाई के बाद अदालती जुरमाना झेल रहे महोत्तरी गोइठी के  विष्णुदेव सहा जो पिछले ४ साल जे घर नही जा पाए है, उनको काफी मधेशी ने आर्थिक सहयोग किया ताकि वे अपने जुरमाना का रकम अदा कर सके व अपने वतन वापस लौट सके. NRMA संसार भर में बसे व रोजगार कर रहे मधेशियों को जोड़ने का संगठन है. NRMA , UAE ने पिछले साल मधेश आंदोलन चलते वक्त घायलो के मद्दत के लिए मधेश रिलीफ फण्ड को सहायता दिया था. उसी तरह से पिछले साल सिरहा के अग्नि पीड़ित व मधेश आंदोलन के मृत शहीदों को भी आर्थिक सहयोग किया था.

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों में मधेस: पीएम बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले एक अहम लेकिन अनदेखा मुद्दा

received_925698040890458

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com