Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री दाहाल भारत प्रस्थान, भारतीय विदेशमन्त्री स्वराज स्वागतार्थ पहुँची विमानस्थल

 
विजेता चौधरी, काठमांडू, भाद्र ३०
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल १सौ२५ सदस्यीय नेपाली प्रतिनिधिमण्डल की टोली सहित आज बृहस्पतिबार भारत प्रस्थान किए हैं ।
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के औपचारिक निमन्त्रण में चार दिन के भ्रमण हेतु प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज ११ बजे भारत के लिए रवाना हुए । उन के साथ पत्नी सीता दाहाल, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायातमन्त्री रमेश लेखक, परराष्ट्रमन्त्री डा. प्रकाशशरण महत, सांसद नारायण चौधरी, लालबाबु रावत, योगेन्द्र चौधरी, टेकबहादुर बस्नेत एवम् जंगीलाल राय सभहागी हैं ।
pm-prachand
परराष्ट्र मन्त्रालय ने बताया उनके टोली में ५० लोग सरकारी सदस्यों में प्रधानमन्त्री के कोर टिम में २६ लोग, उनके सल्लाहकार ६ लोग, तीन सुरक्षा टोली, सात लोग संचारकर्मी एवम् भारतीय राजदूतावास से आठ लोग लगायत विभिन्न निकाय के विशिष्ठ लोग सरिक हैं ।
प्रधानमन्त्री दाहाल भाद्र ३१ गते राष्ट्रपति भवन में आयोजना होने जा रही गार्ड अफ अनर समारोह में सरिक होगें । साथ ही उसी दिन महात्मा गान्धी के समाधी स्थल राजघाट पहुँचकर श्रद्धाञ्जली अर्पाण करनेका कार्यक्रम है । उसी दिन प्रधानमन्त्री दाहाल एवम् भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बीच शिष्टाचार भेंटघाट करेगें । उस के तुरन्त बाद उन के समकक्षी भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी, भारत सरकार के वरिष्ठ मन्त्री एवम् पदाधिकारियों के साथ भेंटघाट का कार्यक्रम रहा है ।
इसी प्रकार प्रधानमन्त्री दाहाल हिमाञ्चल प्रदेश में निर्माणाधीन नाथ्पा झँकी्र जलविद्युत परियोजना के साथ हरिद्वार में रहे पतञ्जली योगपिठ एवम् उस से सम्बन्धित विभिन्न उद्योग का निरिक्षण करेगें । इसी प्रकार प्धानमन्त्री दाहाल नइ दिल्ली में रह रहें नेपाली समुदाय के उद्योगी एवम् व्यापारियों के साथ अन्तरक्रिया करने का कार्यक्रम तया िकया गया है ।
sushma-swaraj
सभी कार्यक्रम सम्पन्न कर दाहाल आश्विन के २ गते स्वदेश फिर्ता होगें ।
स्वागतार्थ भारतीय विदेशमन्त्री शुष्मा स्वराज पहुँचि विमानस्थल
प्रधानमन्त्री दाहाल को रिसिभ करने भारतीय विदेशमन्त्री शुष्मा स्वराज इन्दिरागान्धी अन्तराष्ट्रीय विमानस्थल पहुँच उनका स्वागत की । उन के स्वागतार्थ भारतीय नेपाली दूतावास के अधिकारी भी विमानस्थल पहुँचे ।
स्वागत के बाद प्रधानमन्त्री दाहाल भारतीय राष्ट्रपति भवन के तरफ प्रसन किएँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *