इजराइल के पास 200 परमाणु हथियार है और उन सभी का निशाना इरान है
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोविन पावेल के निजी मेल को कुछ हैकरों ने लीक कर दिया है जिससे चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लीक हुए ई-मेल के जरिए दावा किया गया है कि इजराइल के पास 200 परमाणु बम है और इन सबका निशाना इरान है।
रिपोर्ट के मुताबिक पावेल ने पिछले साल अपने एक सहयोगी डोनर जेफ्री लीड्स को भेजे ई-मेल में इस बात का जिक्र किया था। इस मेल में पावेल ने लिखा ‘ किसी तरह इरान अगर परमाणु हथियार बना भी लेता है तो वह उनमे से एक भी हथियार का इस्तेमाल नहीं कर सकता। तेहरान की सत्ता को यह पता है कि इजराइल के पास 200 परमाणु हथियार है और उन सभी का निशाना इरान है और हमारे पास तो हजारों है।
जैसा कि अहमदीजेनजाद ने कहा था, अगर हमारे पास एख परमाणु बम हुआ भी तो भी हम उसका क्या करेंगे, उसको पोंछ-पोंछकर चमकाएंगे? मैने सार्वजनिक तौर पर परमाणु बम और इरान दोनों के बारे में बोला है। वे जिस चीज के बारे में सबसे ज्यादा चिंता करते हैं हम उसे उखाड़ फेंकेंगे और वो चीज है सत्ता।
गौरतलब है कि इजराइल अपने परमाणु हथियारों के बारे में कभी कोई जानकारी साझा नहीं करता। इजराइल ने कभी अपने पास मौजूद परमाणु हथियारों की तादात, उनकी मारक क्षमता या उससे जुड़ी कोई और सूचना सार्वजनिक नहीं की है।


