Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादों में घिरी हुई ‘पार्च्ड

surveen-16_16_09_2016

बॉलीवुड में रिलीज  फिल्म है ‘पार्च्ड’। यह फिल्म शुरू से ही विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म के साथ सुपरस्टार अजय देवगन का नाम बतौर प्रोड्यूसर जुड़ा हुआ है। फिल्म का निर्देशन लीना यादव ने किया है। जहां तक फिल्म की स्टारकास्ट का सवाल है तो इसमें राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, तनिष्ठा चटर्जी और आदिल हुसैन जैसे नाम शुमार हैं।

फिल्म को पहले ही कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया जा चुका है। अच्छी बात यह है कि हर जगह इसे सराहा गया है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म महिलाओं की स्थिति को बयां करती हैं। उनके साथ होने वाले दुराभाव की बात करती है।

फिल्म का कंटेंट बोल्ड है। इसका प्रमाण बीते दिनों एक्ट्रेस राधिका आप्टे का लीक हुआ न्यूड सीन है। डायरेक्टकर ने इसे बेहद उत्तेजित ढंग से फिल्माया है। हालांकि मेकर्स शुरू से ही कहते आए हैं कि इस फिल्म के जरिए हम महत्वपूर्ण संदेश को समाज तक पहुंचाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *