Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिर यात्री बस दुर्घटना, १७ लोगों की मौत

 

काठमांडू, ११ आश्वीन
धादिङ जिला में मंगलबार अपरान्ह ११ बजे हुए दुर्घटना में १७ लोगों की मौत हुई है । प्राप्त समाचार अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ने का सम्भावना है । जिला सदरमुकाम धादिङबेसी से उसी जिला के उत्तरी भू–भाग दार्खा गाविस के किन्ताङफेदी की तरफ जा रहे ना४ख ३३१८ नम्बर का यात्रु–बस मार्पाक गाविस में दुर्घटना हुआ था । बस सडक से ५०० मिटर निचे खाई में गिरा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

dhading-accident-1
मृतकों में १३ पुरूष और ४ महिला हैं । दुर्घटना के दो घण्टा के बाद पुलिस घटनास्थलों में पुलिस पहुँची थी । उससे पहले उद्धार कार्य में सिर्फ स्थानीय बासिन्दा थे । उद्धार के लिए काठमांडू से डाइनेष्टिक एयर का होलिकप्टर घटनास्थल पहुँचकर ६ घायल लोगों को काठमांडू लाया है । थप उद्धार के लिए नेपाली सेना का हेलिकोप्टर घटनास्थल पहुँच चुका है । अभी घटनास्थल में शव–संकलन और घायल लोगों का उद्धार कार्य हो रहा है ।
बस सुबह ७ बजे धादिङबेसी से किन्ताङफेदी की ओर रमाना हुआ था । कच्ची सड़क और क्षमता से ज्यादा यात्रु होने के कारण बस दुर्घटना हुआ है, ऐसा अनुमान किया जा रहा है । पुलिस अपनी अनुसन्धान कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com