Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी माेर्चा के साथ सकारात्मक बातचीत का प्रधानमन्त्री का दाबा

 

काठमाडाैं, १३ कार्तिक | नेपाली कांग्रेस,  माअाेवादी केन्द्र  और मधेशी माेर्चा के बीच आज शनिबार काे हुई बातचीत सकारात्मक होने की बात प्रधानमन्त्री के सचिवालय ने बताई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुई बातचित  सहमति के करीब पहुंचने की दाबी  सचिवालय ने की है।

pmprachanda

प्रधानमन्त्री ने कहा है कि’संविधान के विषय सीमांकन, भाषा, नागरिकता और राष्ट्रिय सभा लगायत के विषय में कांग्रेस और मधेसी मोर्चा के साथ हुई अनाैपचारिक बातचीत सहमति के बहुत करीब पहुंच चुकी है |’ प्रधानमन्त्र के प्रेस सल्लाहाकार गाेविन्द अाचार्य ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

उनके अनुसार सरकार और मधेसी मोर्चा के बीच अाइतबार ४ बजे औपचारिक वार्ता होगी । मधेशी माेर्चा के नेता के साथ प्रधानमन्त्री सहित सत्ताधारी दल कांग्रेस और माअाेवादी के  नेता ने बातचीत किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *