Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिपावलीमें ऐसा दिख रहा है जनकपुर

 

j-1

कैलास दास,जनकपुर, कात्तिक १४ । ज्योती का पर्व दीपावली के अवसर जनकपुर केरा के बोटा इस प्रकार सजा है कि जहाँ देखे वहाँ हरियाली ही नजर आ रही है । रविवार सुबह से ही यहाँ का व्यापारीगण युवा क्लव, होटल व्यवसाय सभी ने अपने आगे केरा के बोट लगाकर अच्छी तरह सजाया है ।

जनकपुर की सडके पर हमेसा धूल और गन्दगी देखने की जगह रविवार का दिन हरियाली ही हरियाली लग रहा है । प्रत्येक दूकान के आगे कम्ती में चार चार केरा का बोट लगा हुआ है । उसी प्रकार जनकपुर रविवार का साम केरा के बोट पर लगी विद्युतीय बल का कारण जनकपुर दुल्हिन की तरह लग रही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

नगरवासीयो का अनुमान है कि दीपावली के अवसर पर कम से कम १० हजार से ज्यादा बोट लगाया गया है । वैसे तो प्रत्येक वर्ष यहाँ पर केरा के बोट से सजाया जाता है । किन्तु इस बार भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को कार्तिक १९ गते जनकपुर भ्रमण को लेकर जनकपुर उपमहानगरपालिका ने केरा के बोट लगाने पर पावन्दी लगा दिया था ।

j-2

इधर धार्मिक विज्ञो का मानना है कि केरा का बोट दीपावली जैसो त्योहार के लिए शुद्ध माना जाता है । केरा के बोट पर दीप जलाने से भी किसी प्रकार का अनहोनी घटना होने की सम्भावना नही होती है, इस लिए यह बोट शुभ और अच्छा माना जाता है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुन 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

विशेष कर साम के समय केरा के बोट के नीचे बनाया गया रंगी चंगी कलात्मक रंगोली और विद्युतीय बल का कारण नगर क्षेत्र सुन्दर दिख रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed