Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिपरा में एक साथ अवकाश प्राप्त ४४ कर्मचारियों का सम्मान

 

fb_img_1478656870102

पिपरा, महोत्तरी, कार्तिक २४ ।
महोत्तरी जिला के पिपरा गाउँ में एक साथ अवकाश प्राप्त ४४ सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया ।

fb_img_1478656886822


पिपरा गाउँ में कार्यरत कर्मचारी परिवार सभी पिपरा निवासी सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया है ।
आयोजक ने बताया इस से पहले पिपरा में इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था । पिपरा में ५६ सरकारी कर्मचारी आवकाश प्राप्त हैं । जिन में निजामती ३४, शिक्षक ३३ , स्वास्थय सेवा में २९, लगायत प्रहरी, बैंक लगायत के कर्मचारी है ।
आदर्श नवयुवक पुस्तकालय में आयोजित उक्त सम्मान कार्यक्रम में की अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष नरेन्द्र मोहन मिश्र ने किया । कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों के नेतृत्व जनकपुर अंचल प्रमुख डा. गौरांग मिश्र ने किया, वही कार्यक्रम में विशिष्ठ व्यक्तित्वगण महेन्द्रनारायण मिश्र, उदयचन्द्र ठाकुर रामस्वार्थ साह, रामआशिष यादव लगायत की सहभागिता थी ।
कार्यक्रम में पत्रकार अजय अनुरागी को भी सम्मानीत किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *