Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ 144400 वर्ग मीटर में फेला

 

ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो आपको एक जंगल की तरह दिख रही होगी शायद आप यकीन भी ना करें...लेकिन ये जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है जो जंगल की तरह दिख रहा है। ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो आपको एक जंगल की तरह दिख रही होगी शायद आप यकीन भी ना करें…लेकिन ये जंगल नहीं बल्कि सिर्फ एक पेड़ है जो जंगल की तरह दिख रहा है।

प्रकृति की तो बात ही निराली है, ना जाने कितने ही तरीके के जीव-जंतु और पेड़-पौधे हैं इसमें, इन्हीं सबमें से हम आज आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही अनोखे पेड़ के बारे में। एक ऐसा पेड़ तो दूर से देखने में तो जंगल की तरह ही लगता है लेकिन ये है एक पेड़।

आपको बता दें दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ 144400 वर्ग मीटर में फेला है और ये पेड़ है कोलकाता के पास ‘The Acharya Jagadish Chandra Bose Botanical Garden’ में। ये पेड़ 250 साल से अधिक समय में इतना विशाल हो पाया है कि इसको देख कर लगता है कि ये कोई पेड़ नहीं बल्कि पूरा जंगल ही है।

अगर आप दूर से देखेंगे ये पेड़ एक जंगल की तरह नज़र आता है। दरअसल, बरगद के पेड़ की शाखाओं से जटाए पानी की तलाश में निचे जमीन की ओर बढती हैं। वे बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगती हैं। इस पेड़ के साथ भी यहां सिलसिला चलता गया और ये इतना विशाल हो गया मानो पूरा जंगल ही हो।

आपको बता दें फिलहाल इस बरगद की 2800 से अधिक जटाए जड़ का रूप ले चुकी है। 19वीं शताब्दी में यहां आये 2 चक्रवाती तूफानों ने इसकी मूल जड़ को उखाड़ दिया था जो बाद में फंगस लगने के कारण खराब हो गई।

1925 में इस जड़ को काटकर अलग कर दिया गया पर तब तक कई दूसरी जटाए जड़ का रूप ले चुकी थी। इस कारण ये पेड़ आज भी बढता जा रहा है, और इसकी विशलता तो देखते ही बनती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed