सिंगर केटी पेरी की दस महीने से चल रही लव स्टोरी का खात्मा
कैथरीन एलिज़ाबेथ हडसन यानि अमरीका की मशहूर सुपरस्टार सिंगर केटी पेरी की दस महीने से चल रही लव स्टोरी का खात्मा हो गया है। ख़बर है कि हॉलीवुड स्टार ऑरलेंडो ब्लूम के साथ उन्होंने अपनी लव रिलेशनशिप ख़त्म कर दी है।
विदेशी मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक इसी साल केटी की ऑरलेंडो के साथ गोल्डन ग्लोब पार्टी में आंखें चार हुई थी और उनका इश्क़ परवान चढ़ा था। उसके बाद से उनके प्यार के चर्चे काफी मशहूर हो गए थे लेकिन अब दोनों के बीच अलगाव हो गया है लेकिन इस बात को लेकर अभी कन्फ्यूजन है कि इस रिलेशनशिप को किसने तोड़ने का फैसला किया। एक तरफ बताया जा रहा है कि हॉलोवीन पार्टी के बाद ऑरलेंडों ने ये कदम उठाया जिन्होंने अपने दोस्तों से ये फिलहाल शादी कर बच्चे नहीं चाहते। वहीं दूसरी तरफ केटी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उनका मानना है कि अब दोनों के रास्ते अलग अलग है ,इसलिए ये मूव-ऑन करने का समय है।
बता दें कि दोनों की इससे पहले शादी हो चुकी है। जहां ऑरलेंडों ने मॉडल मिरांडा कीर से शादी की थी और उनका एक बच्चा भी है तो केटी ने 2010 में रसेल बांड के साथ राजस्थान के रणथंभोर टाइगर सेंचुरी में हिन्दू रीति-रिवाज़ से शादी की थी लेकिन 14 महीने के बाद उनका तलाक हो गया और उसके बाद केटी , सिंगर जॉन मायर के प्यार में भी पड़ी थीं।

