Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किंग युवराज सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे

 

जेएनएन, चंडीगढ़ ।29_11_2016-29yuvi3

सिक्सर किंग युवराज सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी विवाह की रस्में शुरू हो गई हैं। मंगलवार को रिस्पेशन से पूर्व दोपहर 12 बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित आइटी पार्क के होटल ललित में युवी और हेजल पहुंचे। हेजल ने अपने हाथों पर युवराज के नाम की मेहंदी लगाई। यह हाईप्रोफाइल शादी जहां क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं शादी में टीम इंडिया सहित कई विदेशी खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

युवराज सिंह अभिनेत्री हेजल कीज के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ के समीप लांडरा रोड पर बने फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज लेंगे। यह वही गुरुद्वारा है जहां पर युवी अकसर माथा टेकने आते हैं। यहीं पर बाबा जी का आशीर्वाद लेकर युवी ने पिछले वर्ष हेजल को बाली में जाकर सगाई की अंगूठी पहनाई थी।

आज चंडीगढ़ स्थित आइटी पार्क के होटल ललित में संगीत, मेहंदी और रिस्पेशन रखा गया था। इसी होटल में भारत-इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें भी ठहरी हुई हैं। युवी ने अपने परिवार के साथ पंचकूला के समीप माता मनसा देवी कांप्लेक्स में बन रहे नए घर में पाठ भी रखवाया है। युवी ने गत दिवस हेजल के साथ माथा भी टेका।

होटल में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। होटल के बाहर यूटी व पंचकूला पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। होटल के अंदर से ढोल की थाप सुनाई दे रही है। मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें भी होटल के अंदर हैं। देर सायं युवराज के पिता योगराज सिहं भी पार्टी में शामिल हुए। इस बीच, शादी से पहले हेजल कीज ने अपनी होने वाली सास के साथ पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर गई और माथा टेका। हेजल कर विवाह में मां की ओर से दी गई ड्रेस पहनेंगी।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

समारोह से पूर्व शाम 7.35 बजे युवराज सिंह की मां शबनम सिंह और छोट बेटा जोरावर सिंह सिंह के साथ होटल पहुंची। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे। जोरावर सिंह ने कहा कि वह भाई की शादी को लेकर उत्साहित है। यह उनके परिवार का सबसे खुशनुमा पल है। भाई की शादी में वह भगड़ा डालेंगे और सोलो डांस करेंगे।

 

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए मंगलवार का दिन मंगलमयी और दोहरी खुशी का रहा। पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीत और उसके बाद अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह की शादी की रिस्पेशन पार्टी में शिरकत करना रहा। टेस्ट जीत के बाद काफी खुश नजर आए कोहली ने कहा किसी भी व्यक्ति के लिए
शादी जीवन में बहुत महत्व रखती है। हम सभी सदस्य उसकी पार्टी में शरीक हो रहे हैं।

 

शाम के समय होटल में इस समारोह में शिरकत करने के लिए कई विदेशी मेहमान भी नजर आए, जो भारतीय परंपरा में रंगे नजर आए। विदेशी मेहमानों ने लहंगा, साड़ी और अन्य भारतीय परिधान पहने थे। इस समारोह में रंग भरने के लिए होटल को दुल्हन की तरह सजा गया है। होटल में जिस स्थल पर संगीत का समारोह हुआ उसको विशेष बड़े झूमरों से सजा गया। इसकी लाइट समारोह को चार-चांद लगा दी थी।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

 

यह युवी की लोकप्रियता ही है कि उनसे सबसे खास मित्रों में एक भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की मित्र और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी संगीत समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची।

 

युवी के रिस्पेशन पार्टी में शिरकत करने वालों के लिए विदेशी और भारतीय मेहमानों के लिए खास व्यजंन का इंतजाम था। जिनका मेहमानों ने खासा लुत्फ उठाया। यहां पर मीठे का भी इंतजाम था। मेहमानों ने सरसों का सांग, मक्की की रोटी, दाल, घी शक्कर के व्यजंन का स्वाद चक्खा। इसके अलावा मलाई कुल्फी, जलेबी, रबड़ी के भी खास प्रबंध थे।

 

पिछले काफी समय से पंचकूला सेक्टर 4 मनसा देवी कंप्लेक्स में युवराज की नई पारी के लिए कोठी का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे अब लगभग अंतिम टच दे दिया गया है। थोड़ा बहुत जो काम रह जाएगा, उसे युवराज और हेजल की शादी के बाद पूरा करवा दिया जाएगा। वीआइपी लोगों के शहर पंचकूला की लिस्ट में अब युवराज सिंह का नाम जुड़ जाएगा।

शहर में आइएएस, आइपीएस, सेना के कई बड़े रिटायर्ड अधिकारी, राजनीतिज्ञ, बड़े उद्योगपति रहते हैं। इसके अलावा कई नामी हस्तियों की पसंद पंचकूला है। अब युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल के साथ पंचकूला में ही रहेंगे। युवराज सिंह हालांकि अक्सर पंचकूला आते रहे हैं, लेकिन पंचकूला में उनका कोई आशियाना नहीं था। पंचकूला से कुछ दूरी पर मॉर्डन कंप्लेक्स मनीमाजरा में युवराज सिंह अपनी माता शबनम एवं भाई के साथ रहते थे। कुछ समय पूर्व शबनम ने कहा था कि युवराज सिंह पंचकूला में ही बसना चाहते हैं, इसलिए कोठी का निर्माण किया जा रहा है। अब कोठी का काम हो चुका है।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

 

युवराज सिंह का बटना भी  आज नवनिर्मित कोठी में ही होगा। यहां पर युवराज सिंह के रिश्तेदार युवराज को बटना लगाएंगे। इसके बाद युवराज सजधज कर यहीं से शादी के लिए निकल जाएंगे। यहीं पर सूत्र बताते हैं कि युवराज के इस नये घर में एक पार्टी भी होगी, जिसमें उनके दोस्त भी शिरक्कत करेंगे। युवराज और हेजल शादी के बाद यहीं पर रहेंगे।

सेक्टर 4 मनसा देवी कंप्लेक्स में रहने वाले वीरेंद्र ठाकुर, सुशील राणा ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि जिन्हें आज तक टीवी पर देखा था, वह हमारे सेक्टर का हिस्सा बनने जा रहे है। अक्सर अब युवराज सिंह के दर्शन हो जाएंगे। पंचकूला के लिए यह गर्व की बात है कि बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध क्रिकेट अब पंचकूला शहर के निवासी होंगे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com