संविधान संशोधन प्रस्ताव परिमार्जन होने पर ही मोर्चा को मान्य,महतो
विराटनगर– 
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा है कि सरकार अगर संविधान संशोधन प्रस्ताव परिमार्जन करती है तभी मोर्चा को मान्य होगा। विराटनगर में शुक्रबार पत्रकार सम्मेलन कर संशोधन प्रस्ताव सुधार होने पर ही मोर्चा को मान्य होने की बात कही ।
अभी की अवस्था में यह मान्य नहीं है और अगर यही हाल रहा तो सरकार से समर्थन वापस लिया जाएगा ।
महतो ने कहा कि संसद में पेश संसोधन प्रस्ताव आन्दोलन के मांग को सम्बोधन करने में असमर्थ है । ५ नम्बर प्रदेश से तराई के जिला को अलग करना और विरोध में हो रहा आन्दोलन एकात्मक सोच की उपज है ।

