Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अठारह दिनों के बाद विकास तिवारी का अनशन टूटा

 

सप्तरी२५मंसिरbikash-tibarygagan-thapa-1

 

राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह सगरमाथा अञ्चल अस्पताल में सुधार की माग के साथ र विगत अठारह दिन से आमरण अनशन में बैठे नेपाल सद्भावना पार्टी (गजेन्द्रवादी) के अध्यक्ष विकास तिवारी ने आज अनशन तोडा ।
अध्यक्ष तिवारी और स्वास्थ्यमन्त्री गगन थापा के बीच चार बुँदे सहमति होने के बाद उन्होंने अनशन समाप्त किया ।
मन्त्री थापा ने सगरमाथा अञ्चल अस्पताल के भीतर अनशन में बैठे अध्यक्ष तिवारी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया । मन्त्री थापा और अध्यक्ष तिवारी के बीच बातचीत होने के बाद दोनों पक्ष ने चार बुँदे सहमति पत्र में हस्ताक्षर किया और सहमति के विषय को पूरा करने की प्रतिवद्धता जताने के बाद अध्यक्ष तिवारी ने अनशन खत्म किया ।
एक महिने के भीतर अस्पताल में दरबन्दी के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक सरकार द्वारा नियुक्त करना, अस्पताल की अनियमितता सम्बन्ध में स्वास्थ्य मन्त्रालय द्वारा सात दिन के भीतर उच्चस्तरीय छानबिन समिति बनाना और उक्त समिति द्वारा १५ दिन के भीतर प्रतिवेदन देने के बाद दोषी व्यक्ति पर कारबाही करने जैसे विषय में दोनों पक्ष के बीच सहमति हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *