Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय शटरकटवा गिरोह का सरगना राजन पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

*मोतिहारी.मधुरेश*~ देश के पैमाने पर शटरकटवा गिरोह को संचालित करने वाला प्रमुख सरगना राजन जायसवाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। चेन्नई के एक सेलफोन दुकान से लाखों के मोबाइल व अन्य ईलेक्ट्रानिक सामान चोरी के मामलें में पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तार राजन देश-विदेश में शटरकटवा गिरोह के साथ सक्रिय रहा है। राजन की गिरफ्तारी उसके घर से हुई है। पुलिस गिरफ्तार शटरकटवा गिरोह के सरगना से सघन पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी भी कर रही है। घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजन इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चूका है। यहां बता दें कि देश के अलग-अलग कई राज्यों की पुलिस शटरकटवा गिरोह की तलाश में घोड़ासहन आती रहती है। यहां के शटरकटवा गिरोह का जाल देश के विभिन्न राज्यों समेत कई दूसरे देशों में भी फैला हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *