Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सचिन का सम्‍मान: अंबानी ने दी पार्टी, लता ने गाया गाना

 

मुंबई. उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सचिन तेंडुलकर के सम्‍मान में यहां अपने घर पर डिनर पार्टी दी। सोमवार शाम से देर रात तक चली इस पार्टी में कई नामी-गिरामी हस्तियां शरीक हुईं। पार्टी में मौजूद सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने सचिन के लिए एक गाना (तू जहां जहां चलेगा….) भी गाया।

बॉलीवुड जगत से सलमान खान, अर्पिता खान, करिश्‍मा कपूर, अलवीरा, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, संगीतकार प्रीतम भी इस पार्टी में शामिल हुए। ऐश्‍वर्या रॉय और अभिषेक बच्‍चन, रितिक रोशन और उनकी पत्‍नी सुजैन, सोनाक्षी सिन्‍हा, शत्रुध्‍न सिन्‍हा और उनकी पत्‍नी सहित कई दिग्‍गज पार्टी में पहुंचे।

यह भी पढें   रसुवा: ज़रूरी उपकरण नहीं मिलने से कोरियाई बचाव दल धुंचे लौटा

आमिर खान खुद गाड़ी चला कर पत्‍नी किरण राव दोस्‍त आशुतोष गोवारिकर के साथ पार्टी में पहुंचे। निर्माता निर्देशक सुभाष घई और उनकी पत्‍नी, शंकर महादेवन, पं. शिव कुमार शर्मा ने भी पार्टी की रौनक में चार चांद लगाए।

केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्‍टर के. श्रीकांत, मशहूर उद्योगपति व राज्‍यसभा सांसद विजय माल्‍या, केंद्रीय मंत्

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com