विश्व बैंक ने दिया सडक विकास के लिए पाँच अरब चौरानवे करोड की सहायता
काठमान्डौ, ५ गते पूस
विश्व बैंक ने नेपाल की सडक पूर्वाधार विकास में ५ अर्व ९४ करोड सहायता उपलब्ध कराया है । सोमबार अर्थ मन्त्रालय में एक कार्यक्रम के बीच अर्थं मन्त्रालय के सहसचिव बैकुण्ठ अर्याल और विश्व बैंक के नेपाल प्रतिनिधि तकुया कामता के बीच सहायता सम्बन्धी सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर किया है ।
सडक तथा पूल विकास, पूर्वाधार विकास के लिए संस्थाओं के सशक्तीकरण और समुदाय में सचेतना अभिवृद्धि करने के लिए विश्व बैंक ने अनुदान सहायता उपलब्ध कराने की समझदारी पत्र में उल्लेख किया गया है । सम्झौता में हस्ताक्षर होने के बाद मन्त्रालय के सहसचिव अर्याल विश्व बैक द्वारा किए जा रहे नेपाल के पूर्वाधार विकास में की जा रही सहायता की प्रशंसा की ।
बैक २ हजार ५ सौ ५० किलो मीटर सडक निर्माण, ३३ पुल निर्माण के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिवद्धता सन् २००८ में ही की थी ।
विश्व बैक नेपाल के पूर्वाधार विकास में निरन्तर निवेश करता आया है । विकास के लिए स्थायीत्व की बात की गई ।


