Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रम्प का मुसलमानों पर एकबार फिर तीखा हमला

 
ट्रम्प का मुसलमानों पर एकबार फिर तीखा हमला
२३ दिसम्बरindia-us-would-be-best-friends-if-elected-as-president-donald-trump_1476590270
जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में ट्रक से लोगों को रौंदने और तुर्की में रूसी राजदूत की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से मुसलमानों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम प्रवासियों का ब्योरा जुटाने की उनकी योजना पूरी तरह से सच साबित हुई है।
 इन आतंकी हमलों ने उनकी योजना पर मुहर लगा दी है। दरअसल, अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का बयान दिया था, जिसको लेकर अमेरिका समेत दुनिया भर में खूब विरोध हुआ था। खासकर पाकिस्तान समेत मुस्लिम राष्ट्रों ने इसका कड़ा विरोध जताया था।
एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम प्रवासियों के आंकड़े को जुटाने की मेरी योजना के बारे में सभी को पता है। बर्लिन और तुर्की पर हुए हमलों के बाद मैं सौ फीसदी सही साबित हुआ हूं।’ उनसे पूछा गया था कि बर्लिन और तुर्की में हमले की घटनाओं के बाद क्या वह अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएंगे और मुस्लिम प्रवासियों के आंकड़े जुटाएंगे?
अमर उजाला से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *