Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज कारागार में कैदियों के बीच झडप, बानिया गम्भीर घायल

 
पर्सा, २६ दिसम्बर
वीरगंजस्थित कारागार में कैदियों के बीच झडप हुआ है । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार ‘क्रिसमस’ मनाते वक्त दो समूह में विभक्त कैदियों के बीच आपस में छूरा प्रहार हुआ है । घटना रविवार साम की है । पुलिस के अनुसार सुनसरी जिला झुम्का कारागार से ३ महिने पहले वीरगंज लाया गया पनिलाल पंडित और पहले से ही वीरगंज कारागार में रहे राजान बानिया के बीच झडप हुआ है । पंडित के ऊपर अपहरण, धम्की और चन्द वसूली सम्बन्धी मुद्दा है तो रौतहट निवासी बानिया के ऊपर शरीर बन्धक सम्बन्धी मुद्दा है ।
birgunj1-jpgtower
पुलिस स्रोत के अनुसार अभियुक्त पंडित ने दूसरे अभियुक्त बानिया के पीठ पर छुरा प्रहार किया है । आक्रमण के कारण बानिया गम्भीर घायल हुए हैं । उनको नारायण उपक्षेत्रीय अस्पताल में भर्ना किया गया था । लेकिन घाव गम्भीर होने के कारण डाक्टरों के सल्लाह मुताबिक बानिया को नेशनल मेडिकल कलेज शिक्षण अस्पताल में ले गया है । नेशनल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का भी सल्ललाह है कि बानिया को जल्द से जल्द काठमांडू ले जाना चाहिए । बताया जाता है कि छूरा प्रहार करनेवाले पंडित गोइत समूह के कार्यकर्ता भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com