तीन दलों को सभामुख ने दियाचुनौती
काठमांडू, ३० दिसम्बर ।
सभामुख ओनसरी घर्ती ने तीन दलों के लिए कड़ा चुनौति दिया है । तीन दिन के भीतर राजनीतिक सहमति करने के लिए चुनौति देते हुए सभामुख घर्ती ने कहा है कि अगर सहमति नहीं बनेगा तो तीन दिन के बाद संसद् संचालन की प्रक्रिया में वह प्रवेश करेगी ।
बिहिबार रिपोर्टस क्लब के तरफ से एक ज्ञापनपत्र पत्र लेते हुए सभामुख घर्ती ने कहा– ‘तीन दिन के भीतर दलीय सहमति होना चाहिए, अगर नहीं होगा तो व्यवस्थापिका संसद बैठक से ही सभी समस्या का निकास हो जाएगा ।’ सभामुख घर्ती का मानना है कि इसके लिए उन्होंने प्रमुख राजनीतिक दल को बार बार आग्रह भी किया है । सभामुख घर्ती का मानना है कि राजनीतिक सहमति नहीं बन पाता है तो समस्या का समाधान संसद् बैठक से ही ढूढ़ना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘सहमति के नाम में लम्बे समय तक संसद् को बन्दी नहीं बनाया जाएगा ।’ स्मरण रहे, अगली संसद् बैठक पुस १८ गते के लिए तय किया गया है ।


