नेपालगन्ज में “आधारभूत कुष्टरोग नियन्त्रण” तालीम
नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, २०७३ पौष २६ गते ।
बाके में कुष्ठरोग नियन्त्रण करने के उद्देश्य से पाच दिनों की “आधारभूत कुष्टरोग नियन्त्रण” तालीम नेपालगन्ज में शुरु हुआ ।
जिला जन स्वास्थ्य कार्यालय बाके की सहकार्य में और आई.एन.एफ. बाके (छाला तथा कुष्टरोग अस्पताल नेपालगन्ज की आयोजन में “आधारभूत कुष्टरोग नियन्त्रण” तालीम पौष २५ गते से ५ दिन के लियें शुरु हुआ है ।

कुष्ठरोग नियन्त्रण में चुनौती, नियन्त्रण में नागरिक द्वारा किये जाने वाले सचेतीकरण अभियान और उपचार के विभिन्न आयाम बारे जानकारी प्रवाह करने के उद्देश्य से यह तालीम का आयोजन किया गया है ।
तालीम में बाके जिला के भेरी अञ्चल अस्पताल, शमशेरगन्ज स्वास्थ्य चौकी, पुरैना स्वास्थ्य चौकी, खास कारकादौं स्वास्थ्य चौकी, उढरापुर स्वास्थ्य चौकी, रझेना स्वास्थ्य चौकी, नौबस्ता स्वास्थ्य चौकी, खजुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, परसपुर स्वास्थ्य चौकी, होलिया स्वास्थ्य चौकी, जयसपुर स्वास्थ्य चौकी, साईगाव स्वास्थ्य चौकी, खजुराखुर्द स्वास्थ्य चौकी, इन्द्रपुर स्वास्थ्य चौकी और कालाफाटा स्वास्थ्य चौकी लगायत स्वास्थ्य चौकी के १९ लोग स्वास्थ्यकर्मी लोगों की सहभागिता रही है ।
तालीम में जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय बाके के क्षय कुष्ट अधिकृत प्रेम बहादुर केसी, आई.एन.एफ. बा“के के क्लिनिक इन्चार्ज निर्मला बुढामगर और चन्द्र बुढा ने पाच दिनों की तालीम की सहजीकरण कर रहें है य आई.एन.एफ. बा“के के यम बहादुर केसी ने जानकारी दी है ।


