Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के १२ औषधी दूकानो में तालाबन्दी

janakpur-andolan
 

 कैलास दास जनकपुर, पुस २६ । जनकपुर में गैर कानूनी किसिम से सञ्चालित में रहा १२ औषधी दुकानों में मंगलवार तालाबन्दी कर दिया गया है । जनकपुर अञ्चल अस्पताल के आस—पास में रही क्लिनिक तथा औषधी दूकानो में अनुगमन करने पर गैर कानूनी अर्थात बिना लाइसेन्स के सञ्चालन में रहा औषधी दूकानो में अनुमगन टोली ने तालाबन्दी कर दिया है ।

janakpur-andolan
janakpur-andolan

धनुषा का सहायक प्रमुख जिला अधिकारी राजेश गिरी के नेतृत्व में केन्द्र से आए हुए औषधी व्यवस्था विभाग का कर्मचारी, उद्योग मन्त्रालय का कर्मचारी, जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय का कर्मचारी, आन्तरिक राजश्व कार्यालय, गुणस्तर तथा नाप तौलक कार्यालय का कर्मचारी, घरेलु तथा साना उद्योग कार्यालय का कर्मचारी, नेपाल पत्रकार महासंघ सहित के उपस्थिति में बनाया गया अनुगमन टोली ने अनुगमन किया था । अनुगमन टोली ने १९ स्वस्थ्य संस्था तथा औषधी दूकाने में अनुगमन करने पर १२ दूकाने गैर कानूनी किसिम से सञ्चालन में रहने पर उन सभी में तालाबन्दी कर दिया गया है । अनुगमन टोली अञ्चल अस्पताल के बगल में रही आर्या केयर एण्ड क्युर अस्पताल मापदण्ड विपरित सञ्चालन मे रहने पर उनमे तालाबन्दी कर जिला प्रशासन कार्यालय में ७ दिन भितर में आवश्यक कागज तथा अन्य प्रमाण सहित आने के लिए आदेश जारी कर दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com