राप्रपा में नेतृत्व के लिए रस्साकशी
५ माघ, काठमान्डू ।
संसद् में चौथे शक्ति के रूपमे रहे राष्ट्रीय प्रजतन्त्र पार्टी के एकता महाधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए तीन नेताओं आन्तरिक तैयारी में जुटे हुए हैं । औपचारिक घोषणा न करने पर भी उन लोंगों ने अपने अपने पक्ष में नेता तथा कार्यकर्ता को समर्थन जुटाने मे लगे हुए है । इसी तरह आगामी महाधिवेशन के लिए अध्यक्ष पद के आन्तरिक तैयारी में वर्तमान अध्यक्ष कमल थापा,राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपतिशमशेर राणा और नेता डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी नेतृत्व के लिए रस्साकशी में जुटे हैं ।

पार्टी के कार्यकर्ता जीवछ यादव के अनुसार तीन नेता अध्यक्ष के उमीदवार है, फिरभी प्रतिस्पर्धा थापा और राणा के बीच ही होंगें । लेकिन लोहनी निर्वाचन न लडने पर वो जिस को समर्थन करेंगें उसका ही पलड़ा भारी होगा । पार्टी के दूसरे नेता लोकेन्द्र बहादुर चन्द के समर्थन से भी महाधिवेशन में अध्यक्ष के उमीदवारों को उतना ही महत्व देना होगा । लेकिन चन्द अभी तक किसी को भी अपने समर्थन के बारे में ग्रीन लाइट नहीं दिखाई हैं । उक्त पार्टी के एकता महाधिवेशन आगामी फागुन ६ गते से ९ गते तक होगा ।
महाधिवेशन में थापा राजतन्त्र के एजेन्डा और राणा गणतन्त्र के एजेंड़ों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं । दोनो नेता इस समय कार्यकर्ता के मनोविज्ञान समझने में लगे हैं । देखें आगे क्या होता है ……..?

