सि.के राउत का हुंकार, शहीद महतो का एक बूंद खून का भी हिसाब होगा : मनोज बनैता
डा. राउत ने कहा कि मधेस के दानापानी खाकर शासक बर्ग ईतना क्रुर हो गया है कि अपने मालिक का ही शोषण और दमन करने लगा ।
मनोज बनैता,लाहान, ६ माघ । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन का संयोजक डा. राउत ने कल्ह हुये विशाल जनसभा से यह ऐलान किया कि अब मधेश बहुत जल्द आजाद होने वाला है । उनहोने बताया है कि मधेस देश के लिए जनमत संग्रह ही एक विकल्प है । शताब्दीयों से गुलामी के जंजिर मे जकडा हुवा मधेश मे हुवे पहले जनविद्रोह का एक दशक पुरा होते ही मधेश के सम्पूर्ण जिला मे मधेश बलिदानी दिवस मनाया गया है । सिरहाके लहान मे आयोजित १0 वाँ बलिदानी दिवस को सम्बोधन करते हुवे डा. राउत ने कहा कि विर शहिद रमेश महतो का एक बुँद खुन का भी हिसाब होगा । उन्होंने यह प्रश्न किया कि मधेस का सय से ज्यादा यूवा अधिकार के लिए शहीद हुये मगर १० बर्ष बाद भी मधेश धोका के सिवाय क्या पाया ? इसीलिए अब जनमत संग्रह मार्फत अधिकार लेना होगा । डा. राउत ने कहा कि मधेस के दानापानी खाकर शासक बर्ग ईतना क्रुर हो गया है कि अपने मालिक का ही शोषण और दमन करने लगा ।
अब समय आ गया है कि उस दानवी शासन को हम अन्त करे और मधेश को दशकों के गुलामी की जंजीर से मुक्त करें । उनके अनुसार मधेस देश होने के बाद ही शासन सत्ता मधेसी के हात मे आ सकता है और जल, जमीन और जंगल पर अपना कब्जा हो सकता है । ईसके बाद ही मधेसी यूवा रोजगार पा सकता है । उनहोने कहा कि मधेस मे प्राकृतिक स्रोत साधन प्रशस्त होने के बावजुद भी पहाडी शासक हम मधेसीयों को उपयोग करने से रोक रहा है । उनके अनुसार पहाड मे नेपाली लोगो ने काठ का घर बनाकर रह रहा है मगर मधेशी अगर अपना बारी का एक भी आम या सिसम का पेड काट ले तो उन्हें जेल की हवा खाना पडता है । ऐ कैसा न्याय है ?
नेपाल पुलिस को चकमा देकर लाहान आए डा. सि.के राउत सहिद पार्क मे सहिद रमेश महतो लगायत पाँच सहिदों को माल्यार्पण किया था । जब डा. राउत माल्यार्पन कर रहे थे तब उनके सर्मथक करिबन १० हजार थे पर जब वे पशुपती स्कुल के फिल्ड के तरफ जाने लगे तब अचानक सर्मथक हजारों के सँख्या मे जुडने लगा । सहिद को माल्यार्पण करने के वाद पशुपति उच्च मावि मे कोण सभा हुवा था । मोर्चा का कार्यक्रम समाप्त होते ही डा. राउत अचानक एक गाडी से बाहर निकले थे । सुरक्षाकर्मी भी हैरान और परेशान दिखाई दिए ।सुरक्षाकर्मी को भी राजमार्ग मे ट्राफिक सहजिकरण मे बहुत परेसानी झेल्ना पडा । डा. राउत के कार्यकर्ता की सँख्या ईतनी थी कि नेपाल पुलिस उनहे पकडने का हिम्मत नही जुटा पाया । डा. राउत को लाहान मे सम्भवत प्रवेश ना होने देने का आदेश था अगर प्रवेश हो गया तो माल्यार्पण के तुरन्त बाद पक्राउ करने का जिल्ला प्रहरी कार्यालय सिरहा का प्रमुख तथा एसपी को गृह मन्त्रालय से आदेश दिया गया था । लेकिन जनसागर को लेकर पुलिस कुछ ना कर पाया । स्रोत के अनुसार डा. राउत मंगलवार रात अन्दाजी ११ बजे ही लहान आकर एक केन्द्रिय सदस्य के घर मे बैठे थे । लेकिन ईस बात को गोप्य रखा गया था ।





