Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के ऐटा में ट्रक से टकराई स्कूल बस, 25 बच्चों की मौत

 

 

IMG-20170119-WA0024
*लखनऊ.मधुरेश* उत्तर प्रदेश के एटा में आज सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब एक स्कूली बस ट्रक से टकरा गयी। स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 25 बच्चों की मौत होने की खबर है। बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे। इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी समेत भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया। हादसा ऐटा के अलीगंज रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में ऐसा हुआ। बच्चे जेएस पब्लिक स्कूल के थे। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

हालांकि ठंड की वजह से डीएम ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। प्रशासनिक आदेश के बावजूद भी स्कूल खुला रखा गया था। फिलहाल घायल बच्चों की चिकित्सा करायी जा रही है। सरकार ने इस हादसे के सभी पहलुओं पर जांच शुरु कर दिया है। इस हृदय विदारक घटना के कारण समूचा उत्तरप्रदेश शोक में है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed