अन्तराष्ट्रीय वायुसेवा में हथियार सहित का सुरक्षाकर्मी रखने का रास्ता खुला
माघ ९ , काठमान्डू ,आर एन यादव
नेपाल के विमानस्थल पर अवतरण होने वाली अन्य राष्ट्र के वायुसेवा ने जहाज में हथियार सहित के सुरक्षाकर्मी (एयरमार्सल) रख्ने के लिए रास्ता खुल गया है । नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमावली २०७३के तहत इनफ्लाइट सेक्युरिटी अफिसर रख्ने की सुबिधा नियमावली में उल्लेख कर दी गई हैं ।
नियमावली के अनुसार गृह मन्त्रालय से स्वीकृति लेकर सुरक्षाकर्मी रखा जा सकता हैं । नियमावली कार्यान्वयन भी हो गया हैं । विमानस्थल के अधिकारीयों ने कहा कि कोई भी विमान कम्पनियों ने एयरमार्सल रख्ने की जानकारी नहीं होने का आरोप लगाई हैं ।
सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेवा कम्पनीयों ने नेपाल से भारत उडान करनेवाली यात्रीयों के अतिरिक्त चेकजांच के बाद ही वायुयान में प्रवेश दी जाती है । और अभी तक विमानस्थल सुरक्षा की जाँच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जहाज चढ्ने का समय यात्रियों के शरीर तथा ह्यान्डब्याग की तलाशी होती आ रही हैं ।


