Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या सरकार डा.सि.के राउत से डर गयी ? मनोज बनैता (बिज्ञप्ति सहित)

 

ck-raut-jnk-res

मनोज बनैता, लाहान, ३ फरवरी । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा.सि. के. राउत को कल दोपहर २ः५० वजे नेपाल पुलीस द्वारा उनके आवास से गिरफ्तार करके लाहान लाया गया है । डा.राउतको रात ८.४५ बजे लहान लाने की जानकारी ईलाका प्रहरी कार्यालय लहान का डिएसपी राजकुमार केसी ने दी। सुत्र के अनुसार लहान मे माघ ५ गते बलिदानी दिवश के कार्यक्रम मे उनहोने मधेश एक अलग देश के सन्दर्भ मे भाषणवाजी करने के कारण ही गिरफतार किया गया है ।

एक स्रोत के अनुसार डिएसपी केसी को बचाने के लिए डा. राउत को गिरफतार किया गया है । माघ ५ गते हुवे खुलामञ्च के कार्यक्रम मे डा. राउत ने मधेस स्वतन्त्रता के नारे लगाए थे । भाड़ी संख्या में उपस्थित भिड को नेपाल पुलिस ने कुछ भी नही कर पाया था । डा.राउत के सफल कार्यक्रम के कारण डिएसपी को बहुत जिल्लत झेल्ना पडा था । डा.राउत को लहान से कब और कहाँ ले जाया जाएगा इस बात को नेपाल पुलिस ने बताने से इनकार कर दिया है । लोग समझ नही पा रहे है कि आखिर नेपाल सरकार सि के राउत से हार गई या फिर डर गइ ?

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

गठबन्धन का सिरहा जिला संयोजक बालेश्वर यादव के अनुसार नेपाल सरकार मधेशी जनता को लोकतन्त्र,गणतन्त्र का झुठा नाटक देखाकर मधेशी नेता कार्यकर्ताओं को गिरफतार करके पुलिस प्रशासन के भरोसे मधेशी जनता पर राज करने का प्रयास कर रही है । उसी के उपहास स्वरूप डा. सि के राउत को जनकपुर से गिराफ्तार किया गया है । तसर्थ रिहा ना करनेपर गठबन्धन सिरहा कडा रूप मे प्रस्तुत होकर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है । गठबन्धन ने डा सि के राउत को बिना सर्त जल्द रिहा करवाने के लिए राष्ट्रिय ,अन्तर्रा्ष्ट्रिय मानवाधिकारबादी संघ संस्था , पत्रकार ,वकिल मधेशी राजनीतिक दल, किसान व्यापारी, उद्योगी एवं समस्त मधेसी जन समुदायको पहल करने का अपिल किया है । डा.राउत की जीवन रक्षा के लिए स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के कार्यकर्ता ने डा.राउत की रिहाई का नारा लगाते हुए सप्तरी भारदह बजार मे पुलिस दमन के बिरुद्ध हात मे काला पट्टी बाँधकर प्रदर्शन किया है ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

lahan bigypti

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “क्या सरकार डा.सि.के राउत से डर गयी ? मनोज बनैता (बिज्ञप्ति सहित)

  1. समस्त मदेश से भूख, गरीबी, लाचारी को, इस मदेश धरती से आज मिटायें,मदेश के मदेशबाषि मधेशी को, उसके सब हक़ अधिकार दिलायें आओ सब मिलकर नये रूप में मदेश देश का निर्माण करे आ स्वतन्त्र सुन्दर आजाद मदेश देश है हमारा।अब की बार एक ही माँग जन्मत संग्रह का ऐलान करो मदेश देश आजाद करो । अब ना नेपाली राज रे मदेश में होगा स्वराज रे।सब को मिलेगा स्वतन्त्र अधिकार रे। सब को मिलेगा काम रे।बिस्व में एक और नया देश जनम लेनेबा ला है। उस देश का नाम है मदेश
    जय मदेश जिन्दाबाद । जय मदेश अपना देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed