संविधान के क्रियान्वयन के लिए चुनाव जरूरी : शशांक कोइराला
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, ३ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के महामंत्री डॉ. शशांक कोइराला ने संविधान के क्रियान्वयन के लिए चुनाव को जरूरी बताया ।
आज विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में महामंत्री डॉ. कोइराला ने कहा कि स्थानीय तह का चुनाव कराने पर विवाद उत्पन्न होने की संभावना है, इसलिए स्थानीय निकाय का ही चुनाव होगा और वो तय समय पर ही होगा । पत्रकार के सवाल पर उन्होंने बताया कि स्थानीय चुनाव होने के बाद सरकार परिवर्तन होगा ।


