Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के मुद्दों को संबोधित करके ही चुनाव होगा : प्रम सल्लाहकार

 
reporter
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ४ फरवरी ।
प्रधानमंत्री के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार चक्रपाणि खनाल ने मधेश के मुद्दों को संबोधित करके चुनाव में जाने की बात कही ।
आज रिपोर्टर्स क्लब की बुलाई अंतरक्रिया में सलाहकार खनाल ने कहा कि दलीय सहमति के आधार पर चुनाव की घोषणा होनी चाहिए और संविधान संशोधन का जो भी परिणाम आए, उसे मधेश केंद्रित दलों को स्वीकारना होगा ।
मौके पर नेकपा एमाले के नेता रघुवीर महासेठ ने कहा कि ९० प्रतिशत जनप्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित संविधान का क्रियान्वयन न होने देने की बात से देश का हित नहीं होगा । वहीं तराई मधेश सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राय ने कहा कि देश के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले मधेश की माँगों का संबोधन करना होगा ।
अंतरक्रिया में राप्रपा के नेता राजाराम श्रेष्ठ ने कहा कि मौजूदा आवश्यकता संविधान संशोधन नहीं बल्कि चुनाव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com