Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहाड़ में ५ और मधेश में ३ प्रदेश : विजय गच्छदार

 
Gachhadar
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, ४ फरवरी । मधेशी जन अधिकार फोरम नेपाल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार ने कहा— “पहाड़ में ५ और मधेश में ३ प्रदेश बनाकर सीमांकन के विवाद का हल निकाला जा सकता है ।”
आज सप्तरी जिलामुख्यालय राजविराज में बुलाए गए प्रेस कान्फ्रेंस में अध्यक्ष गच्छदार ने इस बात पर जोर दिया कि दो नंबर प्रदेश में झापा, मोरंग और सुनसरी को रखा जाना चाहिए या नहीं तो सिरहा, सप्तरी, सुनसरी, उदयपुर, मोरंग और झापा को अलग प्रदेश बनाते हुए धनुषा से पर्सा तक का एक प्रदेश और कंचनपुर को ५ नंबर प्रदेश में शामिल करना होगा ।
इस बात पर जोर देते हुए कि पृथकतावादी गतिविधि के खिलाफ राज्य को चाहिए कि कार्रवाई करे उन्होंने कहा कि मधेशी अवाम पहचान चाहती है इसलिए प्रमुख तीन दलों को लचीलेपन के साथ प्रस्तुत होकर मधेश की समस्या का समाधान कराना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com