जेठ के अन्दर चुनाव संपन्न करना होगा : शशाङ्क कोइराला
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू,६ फरवरी
नेपाली काँग्रेस के महामन्त्री डाँ शशाङ्क कोइराला ने कहा सरकार के निर्णय के मुताबीक हर हालत में जेठ १० गत के अन्दर चुनाव को सम्पन्न करना होगा ।
रफत सञ्चार क्लब द्धारा आज भक्तपुर में आयोजीत अन्तक्र्रिया में उन्होंने कहा स्थानीय निकाय के चुनाव को सम्पन्न कर माघ ७ गत के अन्दर प्रदेश सहित तीन तहो के चुनाव को यदी सरकार सम्पन्न नहि करसकी तोें संविधान पूर्णरुप में असफल होजाएगा ।
महामन्त्री कोइराला ने आगें कहा स्थानीय निकाय के चुनाव को सम्पन्न करने के बाद हि संविधान संशोधन करने के पक्ष में काँग्रेस हैं ।


