नगरपालिका घोषणा के लिए मापदण्ड में परिवर्तन का प्रस्ताव

२६ माघ, काठमान्डू,आर एन यादव
संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मन्त्रालय ने नगरपालिका घोषणा के लिए मापदण्ड में कुछ परिमार्जन करने की प्रस्तावों को लाया हैं ।
हिमाली जिला के सदरमुकामों को नगरपालिका में समेटने के लिए मन्त्रालय ने मापदण्ड परिवर्तन करने की प्रस्तावों को लाया गया हैं । पहले के मापदण्ड अनुसार हिमाली क्षेत्र में नगरपालिका घोषणा के लिए लगभग १७ हजार जनसंख्या की आवश्यकता होती है । १७ हजार जनसंख्या पहुंचने के बाद ही नगरपालिका घोषणा करने की प्रावधान था । उसी तरह पहाड में लगभग ३१ हजार और काठमान्डू उपत्यका तथा तराई एवं भित्री मधेस में लगभग ६० हजार जनसंख्या होने के बाद ही नगरपालिका घोषणा करने की व्यवस्था थी । लेकिन अभी मन्त्रालय ने हिमाली जिलों के सदरमुकामों को नगरपालिका घोषणा के लिए जनसंख्या को मापदण्ड अनिवार्य न होने की व्यवस्थाओं को प्रस्ताव किया है ।
देश में अभी तक महानगरपालिका, उपमहानगरपालिका और नगरपालिका के संख्या २१७ हैं । लेकिन , अभी तक भी कर्णाली के कुछ जिलों के सदरमुकामों को नगरपालिका घोषणा नहीं कर सका हैं ,इसी लिए मन्त्रालय प्रावधानों को परिमार्जन करने की प्रस्तावों को आगे लाया है । मन्त्रालय ने जनसंख्या के आकारों को घटाएं भी अन्य भौतिक पूर्वाधार के विकास को यथावत ही रखा हैं ।

