नेपाल की पहचान ही हिन्दूत्व हैं : अधिकारी
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, ९ फरवरी । वरिष्ठ वामपन्थी नेता मोहनचन्द्र अधिकारी ने कहा है कि ‘देश में बढ्ते जा रहे वैदेशिक हस्तक्षेप के कारण उत्पन्न हुयेें आन्तरिक द्वन्द्व से ही मौजुदा राष्ट्रिय राजनीति में कठिनाइ आइ है ।
एकीकृत राष्ट्रवादी शक्ति निर्माण अभियान के केन्द्रीय समिति द्वारा राजधानी मे की गइ एक कार्यक्रम में उन्होने कहा – विभिन्न शक्तियों ने नेपाली समाज के बीच द्वन्द्व कराकर देश को विखण्डन के रास्ते में उन्मुख कराया है | इस बात का जिक्र करते हुयें उन्होने नेपाली नेपाली के बीच एकता की कमी होने की बात कही ।
नेता अधिकारी ने आगे कहा – नेपाल की पहचान हिन्दूत्व हैं, और बहुमत को स्वीकार करने बालें दलों को बहुसंख्यक जनता की मागों को ध्यान करते हुयें नेपाल को हिन्दू राष्ट्र कायम करना होगा ।
अभियान के संयोजक केशरबहादुर विष्ट ने कहा – सदियों से एकसाथ रह रहें नेपाली समाज को जात, भाषा और भूगोल के आधार पर अलग नही करना चाहिए और नेपाल में सङ्घीयता को लागु करना मुनासिब नही हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधीत करते हुये अधिवक्ता विष्णु भट्टराई ने मुलुक में जनप्रतिनिधि देश और जनता के प्रति जिम्मेवार न होने का आरोप लगाया । उस अभियान अन्तर्गत नेपाल को हिन्दू राष्ट्र कायम करने के लिए देशभर जनजागरण कें कार्यक्रम सञ्चालन करना जरुरी बताया ।


