Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोलियो ग्रसित दिव्यांग जांच एवं उपकरण वितरण शिविर की घोषणा

 

Lions Club p

काठमांडू, फरवरी  ११ | लायन्स क्लव इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट ३२५ बी १, Lions Year २०१६–२०१७, लायन्स क्लब ऑफ काठमांडू समर्पित सुमित बुढ़ानीलकण्ठ एवं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा २५ फरवरी, २०१७ (फागुन १४) को प्रातः ९ बजे से काठमांडू स्थित क्षेत्रपाटी पार्टी पैलेस में विशाल निःशुल्क जन्मजात एवं पूर्व पोलियो ग्रसित दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन एवं उपकरण वितरण शिविर संचालन करने की घोषणा की गई । मानव सेवा में लगी लायन्स क्लब ऑफ काठमांडू समर्पित की अध्यक्ष लायन दीपिका श्रेष्ठ ने शिविर में करीब दो सौ मरीजों का जाँच एवं आवश्यकता अनुसार ह्विलचेयर और बैशाखी वितरण करने की जानकारी दी । इसी प्रकार भविष्य में निःशुल्क आर्टिफिसियल हैन्ड्स एण्ड लेग लगाने का भी शिविर संचालन की जानकारी दी । ‘सेवा ही धर्म है’ कहते हुए भविष्य में नेपाल में एक भी आदमी दिव्यांग न रहे, ऐसी हमारी कोशिश रहेगी ।

मौके पर लायन्स क्लब ऑफ काठमांडू समर्पित की जोन चेयरपर्सन (संस्थापक अध्यक्ष) एवं कार्यक्रम संचालक लायन सीमा जैन ने नारायण सेवा संस्थान, क्षेत्रपाटी पार्टी पैलेस एवं श्री श्याम भक्त मंडल के पूर्ण सहयोग में यह शिविर संचालन करने की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम इन संस्थाओं से जुड़कर मानव सेवा करते रहेंगे ।

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव का मुख्य मकसद है कि नेपाल के हर पोलियो ग्रसित मरीज अपने पैरों में खड़े हो सके । इसी मकसद को पूर्ण करने हेतु काठमांडू में पोलियो ग्रसित दिव्यांग जांच एवं उपकरण वितरण शिविर संचालन करने की जानकारी नारायण सेवा संस्थान के आश्रम साधक बसंत खण्डेलवाल ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed