स्थानिय चुनाव में केन्द्रिय सरकार का कोइ अधिकार नही : अध्यक्ष यादव
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ फरवरी ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा— “देश मे आए परिवर्तन को खतरे में डालने के लिए स्थानीय तह का चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है ।”
इस बात का जिक्र करते हुए कि स्थानीय चुनाव में केन्द्रीय सरकार का कोई अधिकार ही नहीं होता, बल्कि ये तो प्रादेशिक मामला है, उन्होंने कहा कि प्रदेश का निराकरण न होने तक स्थानीय स्तर का चुनाव तो किया ही नहीं जा सकता ।
आज सप्तरी के राजविराज में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के प्रथम जिला अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि संघीय गणतंत्र और लोकतंत्र को नापसंद करने वाले नेता गण लोकतंत्र की मान्यता के विपरीत स्थानीय तह का चुनाव कराने पर तुले हुए हैं ।


