Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत महामहिम रणजीत राय जी को मालवीय मिशन द्वारा विदाई

 
काठमान्डू फाल्गुन २ गते
rajdoot
मदन मोहन मालवीय मिशन द्वारा महामहिम भारतीय राजदूत रणजीत राय जी को भावभीनी विदाई दी गई । नेपाल में भारतीय राजदूत महोदय का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसी अवसर पर उन्हें एक भव्य समारोह में विदाई दी गई ।
mmmकार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति थे । अपने मन्तव्य में उपराष्ट्रपति पुन ने कहा कि राजदूत रणजीत राय के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत और सौम्य व्यवहार है । उन्होंने कहा कि राय की खासियत है कि वो कभी भी उत्तेजित नहीं होते हैं । उन्होंने माना कि राय का कार्यकाल सफल रहा और नेपाल उन्हें याद रखेगा । सभा को निर्वाचन आयुक्त श्री अनिरुद्ध यादव ने भी संबोधित किया और कहा कि श्री राय का सहयोग निर्वाचन आयोग को मिलता रहा है और आगे भी उनके सहयोग की अपेक्षा है । भारत के लिए नेपाल के पूर्व राजदूत माननीय विष्णुहरि नेपाल ने नेपाल के शिक्षा जगत में काशी विश्वविद्यालय की भूमिका को याद किया । महामहिम भारतीय राजदूत महोदय ने कहा  कि वो नेपाल के प्यार से अभिभूत हैं और यह यकीन दिलाया कि नेपाल भारत का सम्बन्ध राजनीतिक स्तर का नहीं बल्कि जन जन के स्तर का है जो किसी राजतंत्र या प्रजातंत्र के काल का नहीं है बल्कि इससे बहुत आगे का है जिसे कभी भी तोड़ा नहीं जा सकता है । उन्होंने कहा कि ये और बात है कि जहाँ निकटता होती है वहाँ कभी कभी विवाद भी हो जाता है किन्तु यह क्षणिक होता है जो समस्या के समाधान के बाद स्वतः दूर भी हो जाता है ।
16776228_1308021382600718_1761252458_oउन्होंने कहा कि नेपाल के विकास की आकांक्षा भारत को है और वह हमेशा नेपाल को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के संरक्षक गोरखनाथ सरस्वती जी ने किया । धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही उन्होंने श्री राय से आग्रह किया कि वो मालवीय मिशन के आजीवन संरक्षक की सदस्यता ग्रहण करें । कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, मंत्रियों और पत्रकारों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *