Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दूसरा पूर्वाधार शिखर सम्मेलन आज से शुरु

 

८ फागुन, काठमाडौं ।

दूसरा पूर्वाधार शिखर सम्मेलन आज से  काठमाडौं में शुरु हो रहा है । सम्मेलन में सहभागी होने के लिए भारत के रेलमन्त्री सुरेश प्रभाकर प्रभु शनिबार काठमाडौं आ चुके हैं । नेपाल के पूर्वाधार विकास में नयी सोच और प्रविधि की पहचान करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में पूर्वाधार विकास में निजी क्षेत्र की सहभागिता और भूमिका के बारे में बातचीत होने की सम्भावना है ।
भौतिक पूर्वाधार तथा यातयात मन्त्रालय, नेपाल उद्योग परिसंघ और युवा निर्माण व्यवसायी संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी निकाय, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय विकास साझेदारों की सहभागिता होगी ।
सम्मेलन में नेपाल लगानी बोर्ड द्वारा शुरु किए गए करीब ५० सम्भाव्य पूर्वाधार परियोजना की प्रदर्शनी होने की बात आयोजक ने कही है ।
सम्मेलन रविवार और सोमबार तक चलेगा । होटल सोल्टी में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *